लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के बटमालू इलाके में तीन आतंकी ढेर, एक महिला की भी मौत, CRPF के दो जवान घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 17, 2020 09:29 IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस क्रम में एक महिला की भी मौत हो गई है। वहीं, दो जवानों के घायल होने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के बटमालू इलाके में मुठभेड़, तीन आतंकी मारे गए, रात ढाई बजे शुरू हुआ था ऑपरेशन सीआरपीएफ के दो जवान घायल, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्‍मू: कुछ दिन पहले जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने जिस श्रीनगर जिले को आतंकियों से मुक्‍त घोषित किया था वहीं सुरक्षाबलों ने आज तीन आतंकियों को को ढेर कर इस दावे की हवा निकाल दी है। श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। 

अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ श्रीनगर के बटमालू इलाके में चल रही है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मोर्चे पर हैं और अन्‍य आतंकियों की तलाश जारी है। मुठभेड़ में एक 45 साल की महिला की भी मौत हो गई है जिनकी पहचान कौनसर रियाज के रूप में की गई है। 

वहीं सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इनमें केरिपुब की 117वीं बटालियन के डिप्‍टी कमांडेंट राहुल कुमार भी शामिल हैं जिन्‍हें सैन्‍य अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी दशा नाजुक बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बटमालू के फिरदौसाबाद इलाके में देर रात करीब ढाई बजे घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों की तरफ से चलाई गई गोलियों में पहले एक आतंकी ढेर हुआ, फिर सुबह 8.30 तक दो और आतंकियों को सेना ने मार गिराया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब