लाइव न्यूज़ :

Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हो रही फायरिंग

By गुणातीत ओझा | Updated: April 27, 2020 09:14 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में गश्ती दल पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में गश्ती दल पर गोलियां चला दीं।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में गश्ती दल पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ जारी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। इससे पहले रविवार को भी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। रविवार को हुए एनकाउंट में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया था। मारे गए चारों आतंकवादियों की शिनाख्त होना अभी बाकी है।

अप्रैल में अब तक 26 आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के देवसर क्षेत्र में रविवार की शाम को सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान होनी अभी बाकी है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को मारे गए चार आतंकवादियों को मिला कर अप्रैल में अब तक कुल 26 आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक 58 आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि सेना कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आतंकवादी गतिविधियां और उनकी संख्या नहीं बढ़े। अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना लगातार नियंत्रण रेखा के साथ सीमा के भीतर भी आक्रमक रुख अपनाए हुए है और आतंकवादियों को खोज कर समाप्त कर रही है। इससे घाटी में सुरक्षा की स्थिति और मजबूत होगी। इसलिए सेना सफलतापूर्वक सकारात्मक सुरक्षा माहौल विकसित कर रही है जिससे जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे और 2020 की गर्मी में शांति बनी रहे। ’’

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब