लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः आतंकी से संबंध, जेल उपाधीक्षक और राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक बर्खास्त, सेवाएं समाप्त, बर्खास्त कर्मचारियों की संख्या 29

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2021 21:55 IST

Jammu and Kashmir: जेल विभाग में उपाधीक्षक फिरोज अहमद लोन और दक्षिण कश्मीर में बिजबेहरा के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जावेद अहमद शाह को आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अनुच्छेद 311 को लागू करते हुए सरकार ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।उपाधीक्षक रैंक सब-इंस्पेक्टर के समान है।

श्रीनगरः आतंकवादियों से कथित तौर पर संबंध रखने वाले सरकारी अधिकारियों को हटाने की अपनी नीति को जारी रखते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को एक जेल उपाधीक्षक और एक राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बर्खास्त कर दिया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 311 को लागू करते हुए सरकार ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस अनुच्छेद के तहत बर्खास्त करने से पहले कोई जांच नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि जेल विभाग में उपाधीक्षक फिरोज अहमद लोन और दक्षिण कश्मीर में बिजबेहरा के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जावेद अहमद शाह को आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

उपाधीक्षक रैंक सब-इंस्पेक्टर के समान है। इस साल विशेष प्रावधानों के तहत बर्खास्त कर्मचारियों की संख्या 29 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार लोन को 2007-08 में जेल विभाग में नियुक्त किया गया था। लोन पर आतंकी समूहों के लिए काम करने का आरोप लगाया गया था और लंबे अदालती मामले के बाद आखिरकार 2012 में लोन को नौकरी मिल गई थी।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लोन को 2017 में गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक, प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर रियाज नाइकू के इशारे पर लोन ने दो युवकों दानिश गुलाम लोन और सोहैल अहमद भट की गिरफ्तार आतंकवादी इशफाक पल्ला से मुलाकात कराई थी।

साजिश के तहत दोनों युवकों को पाकिस्तान जाकर हथियारों का प्रशिक्षण लेना था और फिर कश्मीर लौटना था। हालांकि, उनके पाकिस्तान जाने से पहले ही पुलिस ने दोनों को 2017 में पकड़ लिया और बाद में मामले को एनआईए ने अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवकों ने लोन का नाम लिया जिसे एनआईए ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अधिकारियों के अनुसार शाह पर आतंकवादियों का कट्टर समर्थक तथा हुर्रियत और प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप है। शाह पर 2016 के आंदोलन के दौरान बिजबेहरा में काम कर रहे हुर्रियत सदस्यों के सलाहकार की भूमिका निभाने का भी आरोप है। शाह ने अपने आधिकारिक पद का खुले तौर पर दुरुपयोग किया। शाह पर छात्राओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए प्रयास करने का भी आरोप है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो