लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सुरक्षाबलों और नागरिकों के लिए 30 साल का आतंकवाद हो रहा है भारी साबित 

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 11, 2019 19:00 IST

आंकड़े कहते हैं कि 30 सालों के आतंकवाद में सरकारी तौर पर 52 हजार के लगभग लोगों की मौतें कश्मीर में हुई हैं। इनमें अगर 24 हजार से अधिक आतंकी थे तो 6600 के लगभग सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। सुरक्षाकर्मियों का अंाकड़ा सभी बलों का है जिनमें सेना, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबल भी शामिल हैं।

Open in App

अगर कश्मीर में फैले आतंकवाद की बात आंकड़ों की जुबानी करें तो यह सुरक्षाबलों और नागरिकों के लिए भारी साबित हो रहा है। 30 सालों के बाद भी यह अपने भयानक स्तर पर है। इन 30 सालों के आंकड़ों के मुताबिक, औसतन एक सुरक्षाकर्मी प्रतिदिन शहादत पा रहा है जबकि प्रतिदिन 2 नागरिकों की जानें इस अरसे में गई हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने एक शहादत के बदले प्रतिदिन औसतन 3 आतंकियों को ढेर किया है।

आंकड़े कहते हैं कि 30 सालों के आतंकवाद में सरकारी तौर पर 52 हजार के लगभग लोगों की मौतें कश्मीर में हुई हैं। इनमें अगर 24 हजार से अधिक आतंकी थे तो 6600 के लगभग सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। सुरक्षाकर्मियों का अंाकड़ा सभी बलों का है जिनमें सेना, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबल भी शामिल हैं। ठीक इसी प्रकार 15 हजार के लगभग नागरिकांे की जानें 30 साल के अरसे में गई हैं।

31 जुलाई 1988 में आतंकवाद की शुरूआत हुई तो उस पहले साल में कुल 31 लोगों की मौत हुई थी। इसमें अगर 29 नागरिक मरे थे तो एक-एक सुरक्षाकर्मी और आतंकी भी मरा था। और यह आंकड़ा सबसे अधिक वर्ष 2000 में था जब 638 सुरक्षाकर्मियों को अपनी शहादत देनी पड़ी थी। ऐसा भी नहीं था कि 638 सुरक्षाकर्मियों की शहादत बेकार गई हो बल्कि उसी साल सुरक्षाबलों ने सबसे अधिक 2850 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

आतंकियों को ढेर करने का सिलसिला 1988 से ही जारी है। और अगर 30 सालों के आंकड़ों को लें तो औसतन प्रतिदिन 3 आतंकियों की मौत कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में हुई है। और इन आतंकियों को ढेर करने के लिए प्रति 3 आतंकियों को मौत के घाट उतारने के लिए एक सुरक्षाकर्मी को औसतन अपनी शहादत देनी पड़ी है।

ठीक इसी प्रकार कश्मीर में आम नागरिकों के मरने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। 30 सालों के अरसे में मरने वाले 15 हजार के लगभग नागरिकांे में वे लोग भी शामिल हैं जो सुरक्षाबलों की गोलियों का शिकार हुए और वे भी जिन्हें आतंकियों ने कभी गोलियों से भून डाला तो कभी बमों से उड़ा दिया। 

आंकड़े कहते हैं कि औसतन दो नागरिक इन 30 सालों में प्रतिदिन मारे गए हैं जबकि मारे गए कुल लोगों का आंकड़ा कहता है कि 30 सालों के दौरान प्रतिदिन 5 लोगों की मौत औसतन कश्मीर में हुई है। जबकि आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक नागरिकों की मौतें वर्ष 1996 में हुई थी जब कुल 1333 नागरिक विभिन्न आतंकी घटनाओं में एक साल के भीतर मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों