लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः एसएसपी अनीता शर्मा ने एनकाउंटर से पहले आतंकियों को दी थी आखिरी चेतावनी, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2019 05:27 IST

मुठभेड़ से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने वाली एसएसपी अनिता शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक छत पर खड़ी होकर एसएसपी लगातार आतंकियों से समर्पण के लिए अपील कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबटोटे में नौ घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ पहले राजमार्ग के पास हुई। बाद में आतंकवादी वहां से भागकर मुख्य बाजार स्थित एक मकान में छुप गए।

जम्मू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बटोटे में नौ घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। अभियान में एक जवान भी शहीद हुआ है। सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुठभेड़ पहले राजमार्ग के पास हुई। बाद में आतंकवादी वहां से भागकर मुख्य बाजार स्थित एक मकान में छुप गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें सभी ओर से घेर लिया।

मुठभेड़ से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने वाली एसएसपी अनिता शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक छत पर खड़ी होकर एसएसपी लगातार आतंकियों से समर्पण के लिए अपील कर रही हैं।

वीडियो में वो कहती हैं, 'ओसामा... ओसामा तुम्हारी सबसे बात करवा देंगे, तुम बाहर आ जाओ. हमारे होते हुए तुम्हें कोई फिक्र की जरूरत नहीं है। तुम्हें कोई नहीं छुएगा. आ जाओ बाहर। सिविलियन को पहले बाहर भेज दो। हथियार के साथ, सारे हथियार उसके साथ बाहर भेज दो।'

इसके बाद वो कहती हैं, 'ओसामा, तुम्हें 15 मिनट दिए गए थे, तुम्हारा टाइम खत्म हो चुका है, बाहर आ जाओ अब। ओसामा हमने आपको पहले ही कहा है कि 15 मिनट का टाइम दिया है, वो टाइम पूरा हो चुका है, अब बाहर आ जाओ।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह