लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2018 00:44 IST

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ बृहस्पतिवार(एक नवम्बर) को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया था।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक,  आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने शोपियां के खुदपुरा इलाके में घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। 

एक नवम्बर को भी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ बृहस्पतिवार(एक नवम्बर) को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के खानसाहिब इलाके के जागू में आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने खोजी दल पर गोलियां चलाईं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके साथ ही दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार और आयुध जब्त किए हैं। मारे गए आतंकवादी की पहचान बड़गाम के अरिजाल के रहनेवाले मुख्तार अहमद खान और पुलवामा जिले के पंपोर के रहनेवाले मोहम्मद आमिन मीर के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह दोनों क्षेत्र के सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमले करने में शामिल रहे थे।' उन्होंने बताया कि सेना का जवान भी इस दौरान घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी