लाइव न्यूज़ :

आतंकियों पर कहर बन कर टूट रहे हैं सुरक्षाबल, दो अरेस्ट, पूछताछ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 22, 2020 21:19 IST

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर त्राल से सैयार अहमद शाह और अवंतीपोर में तनसीम उर्फ तनवीर अहमद शेख को गिरफ्तार किया है। सैयार अंसार गजवातुल हिंद और तनसीम हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के लिए बतौर ओवरग्राउंड वर्कर काम करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इन दोनों ओवरग्राउंड वर्करों के कब्जे हथियारों का एक जखीरा और आतंकी संगठनों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, इन दोनों से पूछताछ जारी है।इससे पहले पुलिस ने 20 मई को लश्कर-ए-तैयबा संगठन के शीर्ष आतंकी समेत चार ओवरग्राउंड वर्कर को जिला बडगाम से गिरफ्तार किया था

जम्मूः कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्करों ओर कहर बन कर टूट रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को अंसार गजवातुल हिंद और हिजबुल मुजाहिदीन के दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर त्राल से सैयार अहमद शाह और अवंतीपोर में तनसीम उर्फ तनवीर अहमद शेख को गिरफ्तार किया है। सैयार अंसार गजवातुल हिंद और तनसीम हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के लिए बतौर ओवरग्राउंड वर्कर काम करते थे।

ये दोनों आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने व अन्य साजो सामान उपलब्ध कराने के अलावा सुरक्षाबलों की गतिविधियों की सूचनाएं भी उन तक पहुंचाते थे। पुलिस ने इन दोनों ओवरग्राउंड वर्करों के कब्जे हथियारों का एक जखीरा और आतंकी संगठनों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, इन दोनों से पूछताछ जारी है।

इससे पहले पुलिस ने 20 मई को लश्कर-ए-तैयबा संगठन के शीर्ष आतंकी समेत चार ओवरग्राउंड वर्कर को जिला बडगाम से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इससे बडगाम में लश्कर के नेटवर्क को काफी नुकसान पहुंचा है। आतंकी संगठनों से जुड़े से ओजीडब्ल्यू उन्हें क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ उनके रहने, ठहरने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद करते थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर