लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की घोषणा के दौरान 'अभद्र भाषा' का इस्तेमाल करने वाला पुलिसकर्मी बर्खास्त, FIR हुई दर्ज

By भाषा | Updated: March 28, 2020 14:32 IST

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी लोगों को घरों में रहने का संदेश देने के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में लॉकडाउन (बंदी) के दौरान लोगों से घरों में ही रहने के लिए कहते समय अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे सेवा से हटा दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी लोगों को घरों में रहने का संदेश देने के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में अधिकारियों ने पाया कि आरोप सही हैं। यह भी पता चला कि आरोपी उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर इलाके में तैनात था।

प्रवक्ता ने दावा किया कि यह भी सामने आया कि आरोपी ने सुनसान जगह पर वीडियो बनाया और वह किसी भी घोषणा करने वाले दल का हिस्सा नहीं था। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे सेवा से हटा दिया गया है। साथ ही आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?