लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः घाटी में धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

By भाषा | Updated: November 24, 2019 06:47 IST

पुलिस ऐसी घटनाओं की जांच कर रही है और यह पता चला है कि कुछ मामलों के पीछे ‘‘सक्रिय आतंकवादी समर्थन’’ था।

Open in App

जम्मू कश्मीर में पोस्टर चिपका कर स्थानीय व्यापारियों को कथित रूप से धमकाने तथा घाटी में सामान्य स्थिति बहाली में बाधा उत्पन्न करने को लेकर अज्ञात संख्या में व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके आतंकवादियों से संबंध होने का संदेह है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक एस पी पाणि ने प्रेट्र को बताया कि दुकानदारों को भयभीत करने के लिए पोस्टर चिपकाने की घटनाओं को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पाणि ने कहा कि पुलिस ऐसी घटनाओं की जांच कर रही है और यह पता चला है कि कुछ मामलों के पीछे ‘‘सक्रिय आतंकवादी समर्थन’’ था। उन्होंने कहा, ‘‘जांच चल रही है। कुछ मामलों में शरारती तत्व हैं, कुछ में बदमाश हैं जबकि अन्य में सक्रिय आतंकवादी मॉड्यूल शामिल हैं।’’ पुलिस आधिकारी ने कहा कि श्रीनगर सहित घाटी के विभिन्न स्थानों से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘इनमें से कई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और इसमें शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में सोपोर, अवंतिपुरा और श्रीनगर स्थित चार-पांच प्रमुख मॉड्यूल के व्यक्ति शामिल हैं।’’

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने तथा राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद इसके विरोध में घाटी में तीन महीने तक बंद के बाद घाटी में जनजीवन पिछले कुछ हफ्तों से वापस पटरी पर लौट रहा था लेकिन यहां एवं अन्य स्थानों पर दुकानदारों एवं स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाये जाने के बाद बुधवार से फिर से बंद शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में और अन्य स्थानों पर अधिकतर दुकानें, ईंधन स्टेशन और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान शनिवार को चौथे दिन भी बंद रहे।

उन्होंने बताया कि सरकारी परिवहन शहर और घाटी में अन्य स्थानों पर कुल मिलाकर सड़कों से नदारद रहे। उन्होंने बताया कि कुछ आटो रिक्शा एवं अंतर जिला कैब सेवायें चल रही थीं। प्रीपेड मोबाइल फोन एवं सभी इंटरनेट सेवायें पांच अगस्त से ही बंद हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?