लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर तनावः अनफूटे मोर्टार के गोले बिखेर रहे हैं मौत, खतरा अभी कायम, मिशन पर आर्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 26, 2020 16:26 IST

कुछ दिन पहले भी भारतीय सेना ने पुंछ जिले के मेंढर उप-मंडल में बालाकोट सेक्टर के बसोटी और बालाकोट गांव में कई जिंदा मोर्टार के गोलों को निष्क्रिय कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने ऐसे बीसियों मोर्टार को निष्क्रिय किया है लेकिन खतरा अभी कायम है क्योंकि जमीन में घुस चुके अनफूटे मोर्टार किसी भी समय फूट सकते हैं।कल भी एलओसी से सटे राजौरी के बलनाई में दो मोर्टार को निष्क्रिय किया गया था। आज इंटरनेशनल बार्डर के हीरानगर सेक्टर के मनियारी और पंसर गांवों में भी कुछ मोर्टार को निष्क्रिय कर दिया।

जम्मूः जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में, चाहे वे इंटरनेशनल बार्डर से सटे हैं या फिर एलओसी से, पाक सेना द्वारा दागे जाने वाले मोर्टार के वे गोले मौत बिखेर रहे हैं जो अनफूटे हैं।

हालांकि भारतीय सेना ने ऐसे बीसियों मोर्टार को निष्क्रिय किया है लेकिन खतरा अभी कायम है क्योंकि जमीन में घुस चुके अनफूटे मोर्टार किसी भी समय फूट सकते हैं। कुछ दिन पहले भी भारतीय सेना ने पुंछ जिले के मेंढर उप-मंडल में बालाकोट सेक्टर के बसोटी और बालाकोट गांव में कई जिंदा मोर्टार के गोलों को निष्क्रिय कर दिया।

मनियारी और पंसर गांवों में भी कुछ मोर्टार को निष्क्रिय कर दिया

भारतीय सेना के जवानों ने 120 मिमी के कई जीवित मोर्टार के गोलों को कार्रवाई कर फोड़ डाला था जो पाक सेना ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए दागे थे पर वे फूटे नहीं थे। कल भी एलओसी से सटे राजौरी के बलनाई में दो मोर्टार को निष्क्रिय किया गया था। जबकि आज इंटरनेशनल बार्डर के हीरानगर सेक्टर के मनियारी और पंसर गांवों में भी कुछ मोर्टार को निष्क्रिय कर दिया।

दरअसल सीजफायर के बावजूद पाक सेना एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित 120 मिमी के मोर्टार को दाग रही है। उसके मोर्टार हमलों के निशााने सैनिक ठिकाने नहीं बल्कि नागरिक ठिकाने हैं। जानकारी के लिए 120 मिमी का मोर्टार अधिक दूरी तय करता है तथा एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लेता है।

जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर को वर्किंग बाउंडरी का नाम देते हुए गोलाबारी को जारी रखे हुए है

सबसे अधिक चिंता इस कवायद की यह है कि पाक सेना जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर को वर्किंग बाउंडरी का नाम देते हुए गोलाबारी को जारी रखे हुए है। यह बात अलग है कि भारतीय सेना जम्मू सीमा पर इंटरनेशनल नियमों का पालन करते हुए सिर्फ उसी समय अपनी बंदूकों के मुंह खोलती है जब पाक सेना नागरिक ठिकानों को निशाना बनाती है।

पिछले कई दिनों से वह जम्मू फ्रंटियर के हीरानगर सेक्टर में कई गांवों को निशाना बना गोले दाग रही है तो एलओसी में एक सप्ताह से गोलियों की बरसात रूकी नहीं है। नतीजा सामने है। लोग पलायन करने को मजबूर इसलिए भी हुए हैं क्योंकि कई घरों की छतों और दीवारों में घुस चुके मोर्टार के जीवित बम मौत से सामना करवा रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों