लाइव न्यूज़ :

सीमा पार से पाकिस्तान ने ड्रोन से हथियार और गोला बारूद गिराया, पांच लाख रुपये बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 24, 2022 13:26 IST

एडिशनल एसपी सुरिंदर चौधरी ने बताया कि सूत्रों से विजयपुर के सवांखा मोड़ से कुछ दूरी पर एक खेत में पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। पैकेट को खोला तो दो पिस्टल, एक आईईडी, चार मैग्जीन, और पांच लाख रुपये की नकदी मिली।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों को रामगढ़ सेक्टर की गढ़वाल पंचायत से हथियारों का यह जखीरा मिला। सुरक्षाबलों ने पैकेट को अपने कब्जे में लिया और बड़ी कुशलता के साथ उसे खोला। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कई अग्रिम गांवों में तलाशी अभियान चलाया था।  

जम्मूः सीमा पार से पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर इस ओर ड्रोन द्वारा हथियार व गोला बारूद गिराया गया है। आज तड़के गिराए गई खेप में पहली बार नगदी भी गिराई गई है। करीब पांच लाख रुपयों की नगदी भी ड्रोन ने इस ओर फेंकी है।

पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने जिला सांबा में सीमा से सटे रामगढ़ सेक्टर की गढ़वाल पंचायत में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एसएसपी सांबा ने इस बात की पुष्टि की है कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में फेंके गए हैं।

एडिशनल एसपी सुरिंदर चौधरी ने बताया कि सूत्रों से विजयपुर के सवांखा मोड़ से कुछ दूरी पर एक खेत में पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पैकेट को खोला तो उसमें दो पिस्टल, एक आईईडी, चार मैग्जीन, और पांच लाख रुपये की नकदी मिली। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर घुसपैठ के ये प्रयास केवल जमीन से ही नहीं बल्कि आसमान से ड्रोन की मदद से भी किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकतों के बाद सीमा पर गश्त का सिलसिला बढ़ा दिया गया। पिछले तीन दिनों से लगातार बीएसएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इसी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को रामगढ़ सेक्टर की गढ़वाल पंचायत से हथियारों का यह जखीरा मिला। ये सभी हथियार पैकेट में बंद थे। सुरक्षाबलों ने पैकेट को अपने कब्जे में लिया और बड़ी कुशलता के साथ उसे खोला। बरामद हथियारों में दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 60 राउंड, भारतीय करंसी के 10 पैकेट (पांच लाख), 2 बेटरी, एक डेटोनेटर और एक लेड बरामद हुआ है।

बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कई अग्रिम गांवों में तलाशी अभियान चलाया था। एसओजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीमा पार से हाल ही में घुसपैठ के प्रयासों के बाद सीमा क्षेत्र में करीब तीन घंटे का तलाशी अभियान चलाया। दो दिन पहले ही बीएसएफ के जवानों ने अरनिया में एक घुसपैठिये को मार भी गिराया था। जबकि जिला सांबा के रामगढ़ सेक्टर में एक घुसपैठियो को गिरफ्तार भी किया था।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह