लाइव न्यूज़ :

J&K: एलओसी पर गांवों को गोलों से पाट रही पाक सेना, आसमान पर उड़ानें भर रहे हैं वायुसेना के लड़ाकू विमान

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 1, 2019 05:16 IST

पाक सेना ने गुरुवार सुबह भी एलओसी से सटे राजौरी व पुंछ सेक्टरों के कई गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी आरंभ कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, पाक सेना ने छोटे तोपखानों से गोले बरसाए। परिणामस्वरूप इन इलाकों में क्षति हुई है जिसका आकलन किया जा रहा है।

Open in App

भारत-पाक के तनातनी का परिणाम सामने आने लगा है। खिजाई हुई पाक सेना ने एलओसी पर कई इलाकों में भारतीय सीमांत गांवों को सीजफायर के बावजूद गोलों की बरसात से पाट दिया है। इस ओर नुक्सान हुआ है। जवाबी कार्रवाई में उस पार जबरदस्त नुक्सान का दावा है। स बीच रात से ही वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा लगातार एलओसी के इलाकों में उड़ानें भरने के कारण लोग सहमे हुए हैं।

सेना सूत्रों ने बताया कि पाक सेना ने गुरुवार सुबह भी एलओसी से सटे राजौरी व पुंछ सेक्टरों के कई गांवों पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी आरंभ कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, पाक सेना ने छोटे तोपखानों से गोले बरसाए। परिणामस्वरूप इन इलाकों में क्षति हुई है जिसका आकलन किया जा रहा है।

रक्षाधिकारियों के मुताबिक, पाक सेना की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई से पाक क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। उनका कहना था कि भारतीय पक्ष ने हमेशा सैन्य क्षेत्रों को ही निशाना बनाया है पर पाक सेना ने हमेशा नागरिक ठिकानों पर ही गोलाबारी की है। जिसका परिणाम यह है कि राजौरी तथा पुंछ के उन गांवों से लोगों ने पलायन कर लिया जो एलओसी से सटे हुए हैं तथा जिन्हें पाक सेना ने अपना निशाना बनाया था।

जम्मू संभाग के राजौरी, पुंछ, जिलों में पाकिस्तानी की बमबारी के बाद दुश्मन के कड़े तेवर बरकरार हैं। युद्ध जैसे हालात बना रहा पाकिस्तान सुबह से सीमांत पुंछ जिले में गोले दाग रहा है। पाकिस्तान की बमबारी के बाद से क्षेत्र में वायुसेना व सेना लगातार हाई अलर्ट पर हैं।

दोनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी बुधवार से राजौरी में डेरा डाल कर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। भारतीय वायुसेना के कांबेट एयर पेट्रोल में शामिल फाइटर लगातार हवा से देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। सीमांत जिलों में पाकिस्तान के हवाई हमले व गोलाबारी से क्षेत्र में दशहत का माहौल बना हुआ है।

ऐसे हालात में वीरवार को कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह छहे बजे के करीब पाकिस्तान ने सैन्य चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागना शुरू कर दिया। रूक रूक कर गोले दागने का सिलसिला जारी है व इससे सीमांत क्षेत्रों में लोगों घरों में छिपे हुए हैं। बुधवार को सीमांत स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने पाकिस्तानी की गोलाबारी की पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय सेना इस गोलाबारी का कड़ा जवाब दे रही है।

सीमांत जिलों में पाकिस्तान की गोलाबारी पिछले करीब दस दिनों से जारी है। ऐसे में सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को बंद रखा गया है। बुधवार को भी पाकिस्तान ने बारामुल्ला, राजौरी व पुंछ जिलों में गोले दागे थे। पाकिस्तानी सेना जिले के मनकोट, बालाकोट, कृष्णा घाटी, मेंढर कलाल, लाम, झंगड़, पुखर्नी, शेर मकड़ी, मिनका व दादल सेक्टरों को लगातार निशाना बना रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव