लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस निरीक्षक की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:36 IST

Open in App

श्रीनगर, एक अक्टूबर श्रीनगर के नौगाम इलाके में एक पुलिस निरीक्षक की हत्या में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस साल 22 जून को शहर के बाहरी इलाके नौगाम में मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे निरीक्षक परवेज अहमद की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''श्रीनगर में पुलिस ने निरीक्षक परवेज अहमद की हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मंगनवागी निवासी मुहीब बशीर डार के रूप में हुई है।''

उन्होंने कहा कि डार आतंकवाद से जुड़ी कई अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा संगठन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ''आतंकवादियों की आवाजाही और सुरक्षा बलों पर हमला करने की उनकी योजना के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद मुझमर्ग जंक्शन पर एक संयुक्त चौकी स्थापित की गई थी।''

उन्होंने कहा कि एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसने तलाशी दल को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

प्रवक्ता ने कहा, ''उसकी पहचान कामरान बशीर हाजम के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का एक सक्रिय आतंकवादी है।''

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक हथगोला और 7.62 एमएम कैलिबर की 29 गोलियां बरामद की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन