लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः भारतीय सेना का ऑपरेशन, कुलगाम में टीआरएफ के कमांडर अफाक सिकंदर समेत 5 आतंकी ढेर, सर्च जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 17, 2021 21:46 IST

पुलिस ने क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों के सहयोग से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।सुरक्षाबल अपने काम पर जुटे हैं। जल्द ही अन्य आतंकियों का भी सफाया कर दिया जाएगा।श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सोमवार को मारे गए दो आतंकियों में एक पाकिस्तानी है।

जम्मूः कुलगाम के पोंबे और गोपालपोरा में पांच आतंकियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर भी मारा गया है। सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। 

इस बीच एक इलाके में सुरक्षाबलों के चारों तरफ से घेर लिया गया है। आतंकियों ने घिरा हुए देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां दागी। पूरे इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई है। अभी तक पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों के सहयोग से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

आतंकियों ने इसे अनसुना किया और फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने बताया कि अभी तक जारी दोनों मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिरा दिया गया है। सुरक्षाबल अपने काम पर जुटे हैं। जल्द ही अन्य आतंकियों का भी सफाया कर दिया जाएगा।

इससे पहले कल भी श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सोमवार को मारे गए दो आतंकियों में एक पाकिस्तानी है, जो रविवार को डाउनटाउन में हुए हमले में शामिल था। जबकि उसके दो मददगार भी मारे गए हैं। मददगारों में एक उस मकान का मालिक है, जिसने आतंकियों को पनाह दी थी। आतंकियों के पास से दो पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया गया है।

इसी बीच पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पहले से तैयार की गई आईईडी भी बरामद हुई हैं। इनकी पहचान आमिर बशीर निवासी सिरनू पुलवामा और मुखतार अहमद बट निवासी मैत्री बुग शोपियां के रूप में हुई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया