लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामुल्ला के सोपोर में मिला आईईडी, सुरक्षाबलों ने नष्ट कर आतंकी साजिश को किया नाकाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 13, 2022 16:11 IST

उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों ने आईईडी को बरामद किया है। इसके बाद एंटी बॉम्ब स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। स्क्वॉड ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबारामुल्ला के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों ने आईईडी को बरामद कियाइसके बाद एंटी बॉम्ब स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गयास्क्वॉड ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है

जम्मू: सुरक्षाबलों ने तबाही मचाने की एक आतंकी साजिश को नाकाम किया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बरामद किया है। इसके बाद एंटी बॉम्ब स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। स्क्वॉड ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के तुलीबल क्षेत्र में आज सुबह दो-तीन किलोग्राम के विस्फोटक उपकरण का पता चला था। संदिग्ध आईईडी को खुदाई वाले इलाके में छुपाया गया था। भारतीय सेना के अनुसार, आईईडी को बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट मेथड से डिफ्यूज किया है। करीब दो घंटे के भीतर राज्य राजमार्ग पर यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और सोपोर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बारामुल्ला के सोपोर के तुलीबल इलाके में सोपोर-कुपवाड़ा बाईपास रोड पर एक आईईडी का पता लगाया।

इसका पता चलने के तुरंत बाद यातायात को रोक दिया गया। साथ ही लोगों की आवाजाही भी रोकी गई। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय किया। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया। अब यातायात बहाल कर दिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबारामूला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी