लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: अस्पताल में फायरिंग कर पाकिस्तानी आतंकी को छुड़ाने के मामले में गृह मंत्रालय ने जारी किए सख्त निर्देश

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 9, 2018 20:29 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार निर्देशित कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना ना हो और जेल की सुरक्षा में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती के निर्देश भी जारी किए हैं।

Open in App

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के एक अस्पताल से आंतकियों द्वारा फायरिंग कर पाकिस्तानी कैदी को छुड़ाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर सरकार को जेलों और कैदियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने से जुड़े सुरक्षा प्रबंध की समीक्षा करने को कहा है।

इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार निर्देशित कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना ना हो और जेल की सुरक्षा में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती के निर्देश भी जारी किए हैं।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, गृह मंत्रालय ने मुद्दे को गंभीरता से लिया है और भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

गौरतलब है कि बीते दिनों कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी नवीद जट्ट को जेल से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया था, लेकिन इस दौरान उसके अन्य आतंकी साथी अस्पताल में फायरिंग कर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच से छुड़ाने में कामयाब रहे। इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल जबकी दो जवान शहीद हो गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारगृह मंत्रालयआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस