लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की नापाक हरकत का पर्दाफाश, आतंकियों के कब्जे से 21 किलो हेरोइन और पौने दो करोड़ की मुद्रा बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 11, 2020 15:32 IST

लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। इनके पास से 21 किलो हेरोइन, 1.75 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी हंदवाड़ा डा जीवी सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि यह पाकिस्तान प्रायोजित नार्काे-टेरर माड्यूल था।पकड़े गए लश्कर आतंकियों के मददगारों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम खुलासे होने की संभावना है। 11 जून को हंदवाड़ा पुलिस को उत्तरी कश्मीर में सक्रिय बहुत बड़े पाकिस्तान प्रायोजित नार्काे-टेरर मॉड्यूल के बारे में जानकारी मिली।

जम्मूःपाक परस्त आतंकी कश्मीर में आतंकवाद को जिन्दा रखने के लिए अब नार्कोटिक्स का भी सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में में हंदवाड़ा में पाकिस्तान की एक नापाक हरकत का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस ने पाकिस्तान प्रायोजित नार्काे-टेरर माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। इनके पास से 21 किलो हेरोइन, 1.75 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।

एसपी हंदवाड़ा डा जीवी सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि यह पाकिस्तान प्रायोजित नार्काे-टेरर माड्यूल था। जिसका आज पर्दाफाश हुआ है। पकड़े गए लश्कर आतंकियों के मददगारों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज वीरवार 11 जून को हंदवाड़ा पुलिस को उत्तरी कश्मीर में सक्रिय बहुत बड़े पाकिस्तान प्रायोजित नार्काे-टेरर मॉड्यूल के बारे में जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की। एसएसपी हंदवाड़ा जीवी संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि सूचना के आधार पर मारे गए छापे के दौरान उनकी टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी साथियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 21 किलोग्राम हेरोइन और 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई।

एसपी हंदवाड़ा ने कहा कि तीनों की पहचान कर ली गई है। मुख्य आरोपी इफ्तिखार इंद्राबी है जो एक कुख्यात ड्रग तस्कर है। उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। दूसरा आदमी उसका दामाद मोमिन पीर और तीसरा इकबाल-उल-इस्लाम है। इस माड्यूल में और गिरफ्तारियां होने जा रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। ये जम्मू कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की आर्थिक मदद के लिए ड्रग के धंधे में शामिल थे। इनकी पहचान हो गई है। इससे आने वाले पैसों का इस्तेमाल ये जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए करते थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानगृह मंत्रालयसीआरपीएफभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"