लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम और सोनमर्ग में गुजराती और अमेरिकी टूरिस्‍टों की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 13, 2024 14:03 IST

जम्मू-कश्मीर में हर साल भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

Open in App

कश्‍मीर घूमने आए एक अमेरीकी और एक गुजराती टूरिस्‍ट की क्रमश सोनामर्ग और पहलगाम में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में शनिवार को अमेरिका के एक पर्यटक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि एक विदेशी पर्यटक लाना मैरी (61) पत्नी ज्योफ चार्ल्स निवासी संयुक्त राज्य अमेरिका को होटल विलेज वॉक सोनमर्ग में अचानक बीमार हो गई। 

उन्होंने बताया कि लाना को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएचसी सोनमर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सीय कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव पीएचसी सोनमर्ग में पड़ा हुआ है, जबकि आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के रहने वाले एक पर्यटक की शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

मिलने वाले समाचारों में कहा गया है कि 63 वर्षीय महिला, जिसकी पहचान गुजरात निवासी महेश की पत्नी वांगिकर अनाघा के रूप में हुई है, पहलगाम के एक होटल में रह रही थी। आज सुबह, वह बेहोश हो गई और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Tourism Development Corporationगुजरातअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?