लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के लाल चौक इलाके में सुरक्षाकर्मियों पर फेंके गए ग्रेनेड, 2 CRPF जवान घायल

By स्वाति सिंह | Updated: September 9, 2020 20:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंके जाने के बाद सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गएइस घटना के बाद क्षेत्र को बंद कर दिया गया।

कश्मीर: जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग के लाल चौक इलाके में सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंके जाने के बाद सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र को बंद कर दिया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

इससे पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी एक ट्रक में हथियार और गोला बारूद भरकर कश्मीर ले जा रहे थे। उनसे बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

आर्मी प्रवक्ता के मुताबिक मंगलवार रात को जवाहर टनल के पास अखनूर से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। उस ट्रक से दो मैगजीन के साथ एक एके 47, 3 मैगजीन के साथ एक M4 यूएस कार्बाइन और 12 मैगजीन के साथ छह चीनी पिस्तौल बरामद किए गए। इसके बाद ट्रक में मौजूद दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मंगलवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने गांदरबल और उधमपुर जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में सुरक्षा का हवाला देते हुए 4 जी मोबाइट इंटरनेट सुविधा नहीं शुरू करने का निर्णय लिया । हालांकि, उसने कहा कि 16 अगस्त को कश्मीर के गांदरबल और जम्मू के उधमपुर जिलों में प्रायोगिक आधार पर बहाल की गयी उच्च गति की इंटरनेट सुविधा इस माह के आखिर तक जारी रहेगी क्योंकि उसके दुरुपयोग की कोई खबर नहीं आयी है। 

आदेश के अनुसार गांदरबल और उधमपुर को छोड़कर बाकी 18 जिलों में 2 जी इंटरनेट सुविधा होगी। केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा करने के बाद जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। हालांकि, इस साल 25 जनवरी को 2 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप