लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, BSF के चार जवान शहीद और तीन घायल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 13, 2018 08:01 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तीनों घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में चल रहा है। वहीं, इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक सब-इंस्पेक्टर और दो जवान शहीद हो गए हैं। 

Open in App

श्रीनगर, 13 जूनः पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने बुधवार को फिर सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए हैं और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान ने यह गोलीबारी सांबा सेक्टर के चंबलीयल में की है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तीनों घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में चल रहा है। वहीं, इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक सब-इंस्पेक्टर और दो जवान शहीद हो गए हैं। 

इससे पहले सात जून को पाक की गोलीबारी से कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) टीम की तरफ से ये कायराना हरकत की गई थी। भारतीय सेना पर पाकिस्तान की तरफ से ये हमला उस वक्त हुआ था, जब वो इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसके ठीक चार दिन पहले ही भारत-पाकिस्तान के बीच शांति समझौता हुआ था लेकिन पाकिस्तान ने फिर से शांति समझौता तोड़ा था। 

इधर, सोमवार देर रात आतंकवादियों ने सूबे के दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए, जबकि 13 जवान घायल हो गए हैं। आतंकियों ने पहला हमला पुलवामा में किया था, जहां दो पुलिस के जवान शहीद हो गए थे और तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। ये हमला कोर्ट कांप्लेक्स में पुलिस गार्ड पोस्ट पर किया गया था। वहीं, आतंकवादियों ने अनंतनाग में सोमवार को रात तीन बजे के करीब सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था, जिसमें 10 जवान घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

टॅग्स :सीजफायरपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए