लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 18, 2018 13:57 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से भारी गोलाबारी होती रही। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App

जम्मू, 18 मार्च: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा( एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से रविवार को भारी गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सेना के जनसंपर्क अधिकारी( पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब पौने आठ बजे बिम्बर गली में संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया था। अधिकारी ने बताया, 'उन्होंने विशेष रूप से रहवासी इलाकों को निशाना बनाया।' 

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने ट्वीट किया , 'पुंछ के बालाकोट सेक्टर में सीमा पार से एलओसी के निकट गोलाबारी के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।' 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हताहत हुए स्थानीय लोग अग्रिम सीमावर्ती गांव देवता धार से थे। पाकिस्तानी सेना का एक बम इलाके में चौधरी मोहम्मद रमजान के घर पर गिरा था। उन्होंने बताया कि मरने वालों में घर के मालिक समेत एक महिला, एक लड़का और एक नागालिग लड़की शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से भारी गोलाबारी होती रही। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानइंडियाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन