लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में फिदायीन ड्रोन हमला, चार दिनों से तलाश कर रहे हैं सुरक्षाबल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 30, 2021 14:27 IST

जम्मू के कालूचक्क में गोस्वामी एन्क्लेव के समीप स्थित मिलिट्री स्टेशन और एयरफोर्स सिग्नल के ऊपर बुधवार तड़के 4.40 और 4.52 बजे करीब 600 मीटर की ऊचाई पर मंडराते देखे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्र बताते हैं कि आज तड़के दो बार ड्रोन मंडराते हुए देखे गए हैं।पुलिस में इस संबंध में मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है।संदिग्ध वस्तु को देखते ही उसे मार गिराने को कहा गया है।

जम्मूःफिदायीन ड्रोन जम्मू कश्मीर में जी का जंजाल बन गए हैं। आज लगातार चौथे दिन जम्मू में सैनिक प्रतिष्ठानों और वायुसेना के ठिकानों के आसपास ड्रोन नजर आए हैं।

चार दिनों से सुरक्षाबलों की नींद हराम हो चुकी है जो अब जमीन पर आतंकियों तथा आसमान में ड्रोनों को तलाश कर रहे हैं। जम्मू के अतिसंवेदनशील इलाकों में लगातार चौथे दिन ड्रोन मंडराते हुए दिखे हैं। ताजा घटना बुधवार तड़के की है।

दो बार ड्रोन मंडराते हुए देखे गए

जम्मू के कालूचक्क में गोस्वामी एन्क्लेव के समीप स्थित मिलिट्री स्टेशन और एयरफोर्स सिग्नल के ऊपर बुधवार तड़के 4.40 और 4.52 बजे करीब 600 मीटर की ऊचाई पर मंडराते देखे गए हैं। हालांकि अभी तक कोई भी इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन सूत्र बताते हैं कि आज तड़के दो बार ड्रोन मंडराते हुए देखे गए हैं।

हालांकि उक्त क्षेत्र में गत सोमवार से हाई अलर्ट है लेकिन लगातार ड्रोन देखे जाने की घटना के उपरांत आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान आज भी जारी है। सुबह जिस समय जवानों ने ड्रोन को मंडराते हुए देखा तो उन्होंने उस पर फायरिंग भी की है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ड्रोन देखे गए हैं जबकि पुलिस में इस संबंध में मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है।

एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह चाक-चौबंद बनाया गया

इस बीच सुरक्षाकर्मियों को हवा में किसी भी संदिग्ध वस्तु को देखते ही उसे मार गिराने को कहा गया है। ड्रोन हमले की चुनौती से निपटने के लिए सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में नई रणनीति बनाई गई है। सूत्रों ने बताया कि एलओसी समेत वादी के सभी संवेदनशील इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह चाक-चौबंद बनाया गया है।

इसके अलावा सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सैन्य शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर ड्रोन हमले की आशंका के मद्देनजर उसमें व्यापक सुधार लाया गया है। सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह आसमान में किसी भी संदिग्ध वस्तु को देख उसे मार गिराएं, विशेषकर जो किसी संवेदनशील प्रतिष्ठान के आस-पास उड़ रही हो।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने ड्रोन हमले से पैदा हालात पर चिनार कोर मुख्यालय में हुई बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय की अध्यक्षता में सभी सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले पर गहन विचार विमर्श किया है। यह अत्यंत संवेदनशील और खतरनाक मामला है। इसका जवाब अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के सहारे ही दिया जा सकता है और यही बैठक में सभी की राय थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्ससीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया