लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आज भी एलओसी पर दो आतंकी मारे गए, स्वतंत्रता दिवस पर कहर बरपाने का टास्क लेकर आ रहे हैं आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 7, 2023 11:25 IST

सेना का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से घुसपैठ के प्रयासों में तेजी आई है। और इसके पीछे का मकसद कश्मीर की शांति को भंग करना है।

Open in App

श्रीनगर: भारतीय सेना ने आज तड़के एलओसी से सटे पुंछ के डिग्वार सेक्टर में दो घुसपैठियों को ढेर कर दिया। कल भी कुपवाड़ा में घुसपैठ का एक प्रयास नाकाम बनाते हुए एक घुसपैठिए को मार डाला गया था और बाकी वापस भागने में कामयाब हो गए थे।

घुसपैठ के तेज होते प्रयासों  के प्रति सेना का कहना था कि इन आतंकियों को स्वतंत्रता दिवस पर कहर बरपाने का टास्क देकर इस ओर धकेला जा रहा है।

सेना प्रवक्ता ले कर्नल सुनील बरतवान ने बताया कि पुंछ के डिग्वार तेरवान सेक्टर में रात दो बजे के करीब एलओसी को पार करने की कोशिश को नाकाम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक आतंकी का शव इस ओर पड़ा हुआ है और दूसरे को वापस भागते हुए ठोक डाला गया, जिसका शव तारबंदी के पार है।

मौके पर आज सुबह जब तलाशी अभियान छेड़ा गया तो भारी गोला बारूद भी बरामद किया गया है। ऐसा ही असलाह कल भी कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में बरामद किया गया था जब सेना ने घुसपैठियों के एक दल को वापस धकेलते हुए एक को मार डाला था।

बाकी भागने में कामयाब हो गए थे। हालांकि सूत्र कहते हैं कि हो सकता है कि कुछेक घुसने में कामयाब हो चुके हैं। पर सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

सेना का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से घुसपैठ के प्रयासों में तेजी आई है। और इसके पीछे का मकसद कश्मीर की शांति को भंग करना है।

सेना प्रवक्ता कहते थे कि पाकिस्तान को कश्मीर की शांति रास नहीं आ रही है इसलिए वह आतंकियों पर इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ बड़ा करने का लगातार दबाव बना रहा है जिसके लिए वह अपने यहां रूके पड़े आतंकियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में धकेलने की कोशिश कर रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकी हमलास्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos