लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू

By भाषा | Updated: August 9, 2020 08:36 IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार सुबह आतंकवादियों ने बीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल हामिद नजर को गोली मारी कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के सिघनपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है। 

कश्मीर में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल किया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आतंकवादियों ने अब्दुल हामिद नजर को गोली मारी। वह मध्य कश्मीर के बडगाम के मोहिंदपुरा इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि नजर भाजपा का कार्यकर्ता है। अधिकारी ने बताया कि नजर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब