लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, अनंतनाग और पुलवामा में पकड़े गए दो आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 8, 2021 14:16 IST

पुलवामा के लेथपोरा में स्थित सीआरपीफ कैंप में तैनात जवान ने सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान राजस्थान का रहने वाला था।

Open in App

जम्मू: कश्मीर में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। वहीं, दूसरी ओर लश्कर ए तैयबा और टीआरएफ के दो आतंकियों को हथियारों संग पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा के लेथपोरा में स्थित सीआरपीफ कैंप में तैनात जवान ने सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। लेथपोरा पुलवामा में स्थित 185 बटालियन के कैंप में तैनात जवान की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है। 

सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह जब शिविर में अचानक गोली की आवाज गूंजी तो वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सीआरपीफ जवानों को पहले तो लगा कि आतंकी ने उनके किसी जवान पर गोली दगाी है परंतु जब वे उस तरफ पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका एक जवान खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ है। उसके हाथ में सर्विस राइफल देखा यह स्पष्ट हो गया कि जवान खुद को गोली मारी है।

जिंदा पकड़े गए दो आतंकी

अनंतनाग के वहादान इलाके और पुलवामा से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दूसरे धड़े 'द रजिस्टेंस फ्रंट' के 2 सक्रिय आतंकियों को गिरफ्तार किया है। अनंतनाग से गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हाफिज अब्दुल्ला मलिक निवासी गंजीपोरा के रूप में हुई है। 

वहीं, पुलवामा से गिरफ्तार आतंकी की पहचान सरवीर मीर के तौर पर हुई है। मौके पर सुरक्षाबलों ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और उसके सात राउंड बरामद किए। बाद में उसके बताए ठिकाने से एक एके-47, दो मैगजीन, चालीस राउंद भी बरामद किए गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे