लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव ने पर्यटन प्रचार अभियान की समीक्षा की

By भाषा | Updated: October 21, 2019 04:55 IST

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सुब्रमण्यम ने रविवार को पर्यटन क्षेत्र की संपूर्ण कार्यशैली की समीक्षा की और परिसंपत्तियों को आउटसोर्स करने, हाउसबोटों के लिए विशेष विपणन पोर्टल और अतिथिगृहों को रियायत देने पर जोर दिया।

Open in App

जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित दो अगस्त का अपना परामर्श वापस लेने के कुछ दिन बाद राज्य के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चलाये जा रहे प्रचार अभियानों की रविवार को समीक्षा की। दो अगस्त को यह परामर्श जारी करके पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों से ‘आतंकवादी हमले’ की आशंका के मद्देनजर तत्काल घाटी छोड़ने को कहा गया था।

इस परामर्श के जारी होने के कुछ दिन बाद सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्म कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था। इस परामर्श के बाद कश्मीर से बड़ी संख्या में पर्यटक वापस चले गये थे और राज्य में पर्यटन क्षेत्र पर बहुत असर पड़ा था। केंद्र ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था और घाटी में कई पाबंदियां लगा दी थीं।

ये पाबंदियां ऐसे समय में लगायी गयी जब पर्यटकों की यहां खूब आवाजाही होती है, फलस्वरूप पर्यटन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पक्षों को बड़ा नुकसान हुआ। सात अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 10 अक्टूबर से तत्काल प्रभाव से इस परामर्श को हटाने का निर्देश दिया था।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सुब्रमण्यम ने रविवार को पर्यटन क्षेत्र की संपूर्ण कार्यशैली की समीक्षा की और परिसंपत्तियों को आउटसोर्स करने, हाउसबोटों के लिए विशेष विपणन पोर्टल और अतिथिगृहों को रियायत देने पर जोर दिया।

प्रधान सचिव (पर्यटन) नवीन चौधरी, कश्मीर पर्यटन के निदेशक निसार अहमद वानी, जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक असगर हुसैन, उद्योग एवं वाणिज्य के निदेशक महमूद ए शाह और पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को हाऊसबोटों के लिए विशेष विज्ञापन अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘ राज्य के हर क्षेत्र में पर्यटकों के हर वर्ग के लिए कुछ खास है और इन अभियानों से यह बात उन तक पहुंचायी जानी चाहिए।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos