लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: रामबन में खाई में गिरी कार, 11 लोगों की मौत, 8 घायल

By भाषा | Updated: March 16, 2019 14:44 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक कार के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि मरने वालों में महिलाएं समेत कई बच्चे शामिल हैं। 

एएनआई एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर के रामबन में ट्रेवलिंग कार सड़क से फिसलकर गहरे गढ्ढे में जा गिरी। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।  महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी चंद्रकोट से राजगढ़ जा रही थी, जो सुबह करीब साढ़े दस बजे कुंडा नाला के पास 500 फुट से अधिक गहरे खड्ड में गिर गई।

 

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और दो महिलाओं तथा एक बच्चे सहित पांच शव बाहर निकाले। अधिकारी ने बताया कि घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राजगढ़, रामबन जिले का दूरदराज का तहसील है, जो लिंक रोड के जरिए जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"