लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े मामलों में NIA का बड़ा एक्शन, पुंछ-पुलवामा समेत 15 स्थानों पर हो रही छापेमारी

By अंजली चौहान | Updated: May 20, 2023 09:36 IST

जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह से राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के सात जिलों में एनआईए कर रही तलाशी 7 जिलों के 15 स्थानों पर हो रही छापेमारी मामला आतंकवाद से जुड़ा हुआ है

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के कई स्थानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि एनआईए जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में 15 जगहों पर ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चला रही है।

मामला साल 2021-22 का है जब जांच एजेंसी द्वारा आतंकवाद के दो मामलों में शिकायत दर्ज की गई थी। इस केस को लेकर एनआईए की श्रीनगर, पुलवामा , अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुंछ और कुपवाड़ा जिलों में इन स्थानों पर तलाशी चल रही है।

दो मामलों में से एक एनआईए की दिल्ली शाखा द्वारा 2021 में दर्ज किया गया था, और दूसरा आतंकवाद विरोधी एजेंसी की जम्मू शाखा द्वारा 2022 में दर्ज किया गया था।

तलाशी अभियान के चलते इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि छापेमारी शुरू से ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ साझेदारी के साथ की जा रही है। 

जम्मू कश्मीर में आयोजित जी20 की बैठक से पहले आतंकवाद पर रोक लगाने के लिए जांच एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है।

एनआईए द्वारा आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए राज्य में ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कई अहम सबूत मिलने की उम्मीद है। 

इससे पहले एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में 13 स्थानों पर छापे मारने के लगभग पांच दिनों बाद छापे मारे थे।

यह मामला कैडर और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) द्वारा रची गई आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश से संबंधित था जिसमें तलाशी अभियान चलाया गया था। 

विभिन्न अभियुक्त संगठन और उनके सहयोगी और ऑफ-शूट अपने पाकिस्तानी कमांडरों और संचालकों के इशारे पर विभिन्न छद्म नामों से काम कर रहे हैं। एजेंसी ने 15 मई को जम्मू-कश्मीर के बडगाम, शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में छापेमारी की।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कई संदिग्धों और ओडब्ल्यूजी के परिसरों में तलाशी ली गई। 23 दिसंबर, 2022 को एनआईए ने कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, सोपोर और जम्मू जिलों में 14 स्थानों पर तलाशी भी ली।

टॅग्स :National Investigation Agencyजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है