लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला की पार्टी के MLA ने लगाया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा

By स्वाति सिंह | Updated: February 10, 2018 15:40 IST

बीजेपी विधायक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, उसी दौरान भरे सदन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अकबर लोन 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे।  

Open in App

जम्मू कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक तरफ जहां बीजेपी विधायक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, उसी दौरान भरे सदन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अकबर लोन 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे। उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस जम्मू-कश्मीर में मुख्य विपक्षी पार्टी है। राज्य में पीडीपी और बीजेपी की गठबंधन सरकार है। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती राज्य की मुख्यमंत्री हैं।

 जब मीडिया ने अकबर लोन से नारे को लेकर सवाल किए तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने नारे लगाए थे।  इसके साथ ही विधायक अकबर लोन ने कहा, 'हां मैंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।  मैंने ये सदन में कहा।  मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को भी दिक्कत होनी चाहिए'। 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बीजेपी विधान परिषद कविंद्र गुप्ता ने इस हमले को रोहिंग्या मुसलमानों से जोड़ा था। उन्होंने कहा था कि हो सकता है आतंकियों ने हमले के लिए रोहिंग्या को हथियार बनाया हो। सुंजवान आर्मी कैंप के पास काफी रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं। वहीं इस पर जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा कि हमलावर पाकिस्तानी हैं, लेकिन अगर रोहिंग्या का हाथ हुआ तो वह जांच करवाएंगे। इसके बाद ही सदन में बीजेपी के विधायक नारेबाजी करने लगे।  इसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में विरोध प्रदर्शन करते हुए तुरंत पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।  जिसके बाद विधानसभा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था।  

शनिवार को जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के सुंजवान स्थित एक आर्मी कैंप में तड़के कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया। सुबह करीब 4:55 बजे संतरी को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। थोड़ी देर बाद ही संतरी के बंकर पर गोलीबारी शुरू हो गई। जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि अभी तक आतंकियों की संख्या का पता नहीं चल सका है। वो फैमिली क्वार्टर की तरफ घुस गए हैं। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं जिसमें एक हवलदार और उनकी बेटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोलीबारी रुकी हुई है। ऑपरेशन जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब