जम्मू-कश्मीरः 2003 बैच के आईपीएस वीके बिरदी होंगे पुलिस महानिरीक्षक, विजय कुमार को इस पद पर नियुक्ति
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2023 16:34 IST2023-11-07T16:33:57+5:302023-11-07T16:34:37+5:30
Jammu and Kashmir: एजीएमयूटी कैडर के 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बिरदी, विजय कुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें जम्मू कश्मीर का एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।

file photo
Highlightsबिरदी को कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।आदेश तक आईजीपी सशस्त्र कश्मीर के पद का कार्यभार भी संभालेंगे। कश्मीर क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया।
श्रीनगरः भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वी के बिरदी को मंगलवार को कश्मीर क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया। एजीएमयूटी कैडर के 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बिरदी, विजय कुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें जम्मू कश्मीर का एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने एक आदेश में कहा कि बिरदी को कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इसमें कहा गया है कि इसके अलावा, अधिकारी अगले आदेश तक आईजीपी सशस्त्र कश्मीर के पद का कार्यभार भी संभालेंगे।