लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सामूहिक नमाज अता करने वाले 15 धरे, 300 की तलाश, आतंकी के जनाजे में शामिल हुई थी भीड़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 10, 2020 19:08 IST

इसी प्रकार बांदीपोरा में भी वटरीना इलाके में एक दरगाह में 300 से ज्यादा नमाजी एकत्र हुए और पुलिस के आने की खबर मिलते ही गुम हो गए। फिलहाल पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की पाबंदियों का उल्लंघन यहीं पर खत्म नहीं हो जाता था। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सज्जाद डार के जनाजे में शामिल हुए लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

जम्मू: कश्मीर में सरकारी अध्यादेशों की धज्जियां उड़ाने वाले कई मामले सामने आने लगे हैं। आज जुम्मे की नमाज पर कई जगहों पर सामूहिक नमाज अता करने वालों में से 15 को पुलिस ने हालांकि हिरासत में ले लिया लेकिन उन 300 की तलाश जारी थी जिन्होंने बांदीपोरा में सामूहिक नमाज अता की थी। इतना जरूर था कि आतंकी के जनाजे में शामिल हुई भीड़ में से करीब दो दर्जन पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को कश्मीर में सामूहिक नमाज अता करने पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद श्रीनगर के टंकीपोरा इलाके में दर्जनों लोग सामूहिक नमाज के लिए एकत्र हुए और पुलिस जब तक वहां पहुंचती अधिकतर नमाजी भाग निकले। फिर भी पुलिस 15 को हिरासत में लेने में कामयाब रही। इसी प्रकार बांदीपोरा में भी वटरीना इलाके में एक दरगाह में 300 से ज्यादा नमाजी एकत्र हुए और पुलिस के आने की खबर मिलते ही गुम हो गए। फिलहाल पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है।

लॉकडाउन की पाबंदियों का उल्लंघन यहीं पर खत्म नहीं हो जाता था। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सज्जाद डार के जनाजे में शामिल हुए लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल कश्मीर घाटी में कोरोना वायरस काफी तेजी से पांव पसार रहा है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील भी कर रहा है कि लाकडाउन के दौरान घरों से न निकलें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बावजूद इसके आतंकी के जनाजे में लोगों को हुजूम उमड़ा था।

जनाजे में शामिल हुए लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। देर रात को पुलिस ने सोपोर के जैनगीर इलाके में छापेमारी कर दो दर्जन युवाओं को गिरफ्तार किया है। अब उनसे पूछताछ के आधार पर अन्यों को हिरासत में लिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों की धरपकड़ के लिए बनाई गई विशेष टीम ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो व फोटो की मदद से कई युवाओं की पहचान की और देर रात छापेमारी कर दर्जनों युवाओं को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो