लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सवारियों से भरा यात्री वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिरा, 16 लोगों की मौत, तीन घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 12, 2019 17:10 IST

जम्मू और कश्मीर: डोडा एसएसपी का कहना है कि शहर के पास मंगलवार दोपहर में एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई, 3 घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने के कारण 16 लोगों की मृत्यु हो गई। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के मरमत क्षेत्र में हुई। 

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने के कारण 16 लोगों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के मरमत क्षेत्र में हुई। 

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वाहन क्लीनि से मरमत के गोवा गांव जा रहा था जब चालक ने एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। यह बाद बटोटे-किश्तवार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। इधर,रामबन जिले में भीषण भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दिन से ठप पड़ी यातायात सेवाओं को आज मंगलवार को बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बर्फ हटाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के बावजूद जम्मू क्षेत्र में सीमाई जिलों- पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड आज सातवें दिन भी बंद रही। 

डिग्डोल में रविवार को दोपहर भीषण भूस्खलन के बाद से राजमार्ग पर फंसे हजारों यात्रियों को मुगल रोड के खुलने से आखिरकार राहत मिली, जो अब वहां से निकल पा रहे हैं। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 40 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद आखिरकार सुबह करीब चार बजे डिग्डोल में आए भूस्खलन के मलबे को साफ कर लिया गया। 

उन्होंने बताया कि मार्ग के साफ होते ही श्रीनगर और जम्मू दोनों ओर हल्के एवं भारी वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘ ताजा रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर सुचारू रूप से वाहनों की आवाजाही जारी थी।’ इस बीच, मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर और करगिल और केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में 14 से 16 नवम्बर के बीच अधिकतर स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया