लाइव न्यूज़ :

जामिया गोलीकांडः स्कूल के मैनेजर ने कहा- किशोर की मार्कशीट सौ फीसदी सही, कहीं कोई गलती नहीं, उम्र है 18 साल से कम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 31, 2020 14:02 IST

दिल्ली पुलिस ने किशोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना में एक छात्र घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। छात्र के हाथ में गोली लगी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी किशोर की मार्कशीट को स्कूल के मैनेजर ने सही बताया है।उसने कहा है कि 2018 में इस बच्चे ने इसी रोल नंबर से 10वां पास किया था।

दिल्ली के जामिया नगर में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग करने वाले किशोर की मार्कशीट पर सवालिया निशान लगाया जा रहा था, जिसपर स्कूल के मैनेजर ने तस्वीर साफ कर दी है। उसका कहना है कि सीबीएसई की जो मार्कशीट जारी की गई है वह एकदम सही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जेवर स्कूल के मैनेजर नरेंद्र शर्मा ने कहा, 'मैं आपको बता देता हूं कि मार्कशीट बिल्कुल ठीक है। 2018 में इस बच्चे ने इसी रोल नंबर से 10वां पास किया है, इसमें जो जन्मतिथि अप्रैल 2002 सौ फीसदी सही है। इसमें कहीं कोई गलती नहीं है। उसके अनुसार इसकी उम्र 18 साल नहीं है। इस वजह से वह नाबालिग है।'

दिल्ली पुलिस ने किशोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना में एक छात्र घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। छात्र के हाथ में गोली लगी थी।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गोलीबारी की घटना की जांच दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त को सौंपी। इसके अलावा शाह ने ट्वीट कर कहा था, 'दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुई है उसपर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी, इसपर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।' 

आरोपी किशोर ने फायरिंग के कुछ मिनट पहले हथियारबंद व्यक्ति ने फेसबुक पर कई पोस्ट डाली थीं। इनमें उसने लिखा था ‘आजादी दे रहा हूं’,‘शाहीन बाग खेल खत्म’ और ‘मेरे घर का ख्याल रखना’। व्यक्ति प्रदर्शनस्थल से पांच बार फेसबुक पर लाइव हुआ था और उसके प्रोफाइल की कवर पिक्चर में उसे तलवार लिए हुए दिखाया गया। एक के बाद एक कई पोस्ट में हमलावर ने कहा था, ‘‘आजादी दे रहा हूं, शाहीन बाग खेल खत्म, मेरे घर का ख्याल रखना, और ‘मेरी अंतिम यात्रा पर मुझे भगवा में ले जाएं और श्रीराम के नारे हों।’’ फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट तेजी से साझा किए जाने लगे जिसके कुछ देर बाद प्रोफाइल को हटा दिया गया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीदिल्ली पुलिसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया