लाइव न्यूज़ :

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जाखड़ ने कहा, विपक्ष ने हार स्वीकारी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 फरवरी पंजाब में नगरीय निकाय चुनाव से पहले शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर राज्य सरकार के खिलाफ बेबुनियाद इल्जाम लगाने का आरोप लगाया और दावा किया कि विपक्ष पहले ही 'हार स्वीकार' कर चुका है।

जाखड़ ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अब बहाना खोज रही हैं ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ विकास कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस के खिलाफ उनके पास कोई दलील नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि '' यही वजह है कि विपक्षी दल राज्य सरकार के खिलाफ निराधार आरोप चला रहे हैं और वे पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं ।''

प्रदेश में अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट एवं मोगा नगर निगमों के अलावा प्रदेश के 109 नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के लिये रविवार को मतदान होगा ।

आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुये जाखड़ ने कहा कि यह न केवल ‘‘चेहराविहीन’’ बल्कि यह ‘‘मुद्दाविहीन’’ पार्टी भी है ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके पास पंजाब में एक नेता तक नहीं है और इसका सबकुछ दिल्ली से ‘‘आउटसोर्स’’ हो रहा है , इसे झूठा आरोप लगाने और बाद में बिना शर्त माफी मांगने वाली पार्टी के तौर पर जाना जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चौंकाने वाला नहीं है कि आम आदमी पार्टी एक विज्ञापन जारी कर मुख्यमंत्री की नौकरी के लिये आवेदन मांगना शुरू कर दे क्योंकि इसके पास कोई ऐसा नेता नहीं है जिसे वह मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश कर सके ।

जाखड़ ने कहा कि तीनों विपक्षी दल-शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी- आपस में दूसरे स्थान के लिये लड़ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पूरे प्रदेश में चुनाव जीत रही है ।

उन्होंने कहा कि अकाली दल एवं भाजपा जहां ‘विभाजनकारी राजनीति’ कर रही है वहीं आम आदमी पार्टी ‘विध्वंसक’ राजनीति में संलग्न है, और लोग उनकी मंशा से वाकिफ हैं ।

अकाली दल की आलोचना करते हुये जाखड़ ने याद दिलाया कि 2012 में अकालियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के वाहन पर तलवार एवं तेज धारदार हथियारों से ‘‘हमला’’ किया था ।

उन्होंने कहा शिअद नेता ‘‘उत्तेजक भाषा’’ का इस्तेमाल करते आ रहे हैं जिसकी वजह से जलालाबाद में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ था । उन्होंने आरोप लगाया कि अकालियों ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया