लाइव न्यूज़ :

शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर मुन्ना लाहौरी उर्फ बिहारी ढेर, आतंकवादी समूह में लोगों की भर्ती करता था, आईईडी बनाने में था माहिर

By भाषा | Updated: July 27, 2019 15:33 IST

वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में भी शामिल था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरा आतंकवादी लाहौरी का साथी एवं स्थानीय आतंकवादी था। उन्होंने बताया कि लाहौरी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह में लोगों की भर्ती भी करता था और आईईडी बनाने में भी माहिर था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि लाहौरी उर्फ बिहारी पिछले महीने हुए कार धमाके के लिए जिम्मेदार था, इसमें सेना के दो जवान मारे गए थे।कार धमाके और पुलवामा के अरिहाल में 17 जून को सेना के वाहन पर किए धमाके में शामिल था।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर मुन्ना लाहौरी सहित दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि लाहौरी उर्फ बिहारी पिछले महीने हुए कार धमाके के लिए जिम्मेदार था, इसमें सेना के दो जवान मारे गए थे। वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में भी शामिल था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरा आतंकवादी लाहौरी का साथी एवं स्थानीय आतंकवादी था। उन्होंने बताया कि लाहौरी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह में लोगों की भर्ती भी करता था और आईईडी बनाने में भी माहिर था।

अधिकारी ने बताया कि लाहौरी 30 मार्च को बनिहाल में सेना के काफिले को निशाना बना कर किए गए कार धमाके और पुलवामा के अरिहाल में 17 जून को सेना के वाहन पर किए धमाके में शामिल था, जिसमें दो सैनिकों की जान चली गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बोनबाजार क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र का घेराव कर के तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसका बलों ने माकूल जवाब दिया और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हथियार और गोला बारूद सहित मुठभेड़ स्थल से दोषसिद्धि सामग्री बरामद की गई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी