लाइव न्यूज़ :

बांदीपोरा में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी पकड़ा गया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 21:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 जनवरी जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (जैश) संगठन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बांदीपोरा के पंजीगाम इलाके से इम्तियाज अहमद खान नाम के आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर बांदीपोरा के पाटुशाही इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।”

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उक्त आतंकवादी हाल ही में आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था और उसे सोपोर और बांदीपोरा कस्बों में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया था।”

प्रवक्ता ने कहा कि खान मंगलवार को अंधेरे का फायदा उठाते हुए सोपोर के आदिपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान से बचकर भागने में कामयाब रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो