लाइव न्यूज़ :

पद्मावत विरोधियों का 'खौफ', जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में नहीं जाएंगे जावेद अख्तर और प्रसून जोशी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 25, 2018 12:02 IST

राजपूत करणी सेना ने धमकी दी थी कि पद्मावत फिल्म का समर्थन करने की वजह से जावेद अख्तर और प्रसून जोशी को राजस्थान में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Open in App

पद्मावत फिल्म का विरोध कर रही राजपूत करणी सेना द्वारा मिली धमकियों के बाद गीतकार जावेद अख्तर और सीबीएफसी प्रमुख और गीतकार गुरुवार (25 जनवरी) से शुरू हो रहे जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल 2018 में नहीं शामिल होंगे। जयपुर में हर साल होने वाले साहित्य समारोह में अख्तर और जोशी को वक्ता के तौर पर शामिल होना था।पांच दिनों तक चलने वाले आयोजन में 15 भारतीय भाषाओं और 20 गैर-भारत भाषाओं के  380 वक्ता इस आयोजन में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सह-संयोजक नमिता गोखले ने इस साल के आयोजन के बारे में कहा कि जेएलएफ में भारत अपनी सोच सामने रखता है और बहस करता है। पिछले साल जयपुर लिट फेस्टीवल में साढ़े तीन लाख लोग शामिल हुए थे। 

फिल्म को सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेश दिया है। करणी सेना ने आरोप लगाया था कि सेंसर बोर्ड ने माफिया के कहने पर फिल्म को प्रमाणपत्र दिया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं को फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत करने के लिए कहा था जिसे मान लिया गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में छह जगहों पर बदलाव के लिए भी कहा था जिसे संजय लीला भंसाली ने मान लिया। सेंसर बोर्ड ने इतिहासकारों की एक कमेटी को दिखाने के बाद फिल्म को प्रमाणपत्र दिया था।

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पद्मावत फिल्म की आलोचना करते हुए ऐसी फिल्में पुराने घाव खोल देती हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "इससे पुराने घाव खुल जाते हैं, इसीलिए ऐसी फिल्में नहीं बनानी चाहिए? ज़ीरो। वो कह रहे हैं इसका इतिहास से कोई लेना-देना नहीं तो आप ऐसी फिल्म बना क्यों रहे हैं? और राहुल गांधी इस मुद्दे पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?"

टॅग्स :पद्मावतप्रसून जोशीजावेद अख्तरदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर