लाइव न्यूज़ :

जय श्रीराम बनी मोबाइल की कॉलर ट्यून, दो दिन में 10 हजार से ज्यादा डाउनलोड

By भाषा | Updated: November 25, 2018 11:45 IST

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अभिजीत मिश्र ने पीटीआई भाषा को बताया कि कॉलर ट्यून 'जय जय श्रीराम' बनायी गयी है और जनता से इसे डाउनलोड करने की अपील की गयी है।

Open in App

अयोध्या,  25 नवंबर:अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का संदेश जनता तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से राम भक्तों ने 'जय श्रीराम' को मोबाइल की कॉलर ट्यून बनाया है और इसे डाउनलोड करने की अपील की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अभिजीत मिश्र ने पीटीआई भाषा को बताया कि कॉलर ट्यून 'जय जय श्रीराम' बनायी गयी है और जनता से इसे डाउनलोड करने की अपील की गयी है । दो दिन में ही दस हजार से अधिक लोगों ने इस ट्यून को डाउनलोड किया है।

मिश्र ने कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है । जब भगवान राम का नाम लिखने भर से भारी भरकम पत्थर पानी में तैरने लगते हैं तो 'मुझे यकीन है कि जय श्रीराम की धुन कॉलर ट्यून के जरिए सुनने वाले का भक्ति भाव जाग्रत अवश्य होगा और इससे अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता भी तैयार होगा।'

भगवान राम को समरसता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि राम ने जाति बंधन तोडे़ और हर वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़ा। बाबर समर्थकों को निशाने पर लेते हुए मिश्र ने कहा कि बाबर आक्रमणकारी था और इसका जिक्र इतिहास की पुस्तकों में स्पष्ट रूप से है । अगर कोई बाबर की तुलना भगवान राम से करता है तो निश्चित तौर पर यह मानसिक दासता है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?