लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में मिठाई की दुकानों तक पहुंचा ‘जय श्री राम’, ‘खेला होबे’ का नारा

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:27 IST

Open in App

कोलकाता, तीन मार्च पश्चिम बंगाल में कड़े चुनावी मुकाबले का असर मिठाई की दुकानों पर भी दिख रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए राज्य की लोकप्रिय दुकानों में ‘खेला होबे’, ‘जय श्री राम’ के नारे लिखी मिठाइयों की बिक्री की जा रही हैं।

कोलकाता की चर्चित मिठाई दुकानों में शुमार ‘बलराम मलिक राधारमण मलिक’ ने खास ‘संदेश’ तैयार किया है जिस पर दोनों नारे लिखे हुए हैं।

सफेद और हरे रंग की ‘संदेश’ मिठाई पर ‘खेला होबे’ लिखा है जबकि सफेद और नारंगी रंग की संदेश मिठाई पर ‘जय श्री राम’ लिखा है।

‘खेला होबे’ तृणमूल कांग्रेस का नारा है जबकि भाजपा अपने प्रचार अभियान के दौरान ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करती है।

दुकान के मालिक सुदीप मलिक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘संबंधित दल अपने-अपने नारे के हिसाब से संदेश मिठाई की खरीददारी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘मोदी संदेश’ और ‘दीदी संदेश’ मिठाई पर दोनों नेताओं की छवि भी उकेरी गयी है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के प्रतीक चिह्न से जुड़ी अन्य मिठाइयों की भी बिक्री की जा रही है।

रिशरा में मिठाई की एक और नामी दुकान ‘फेलू मोदक’ भी इस तरह की मिठाइयां बेच रही है।

दुकान के मालिकों में एक अमिताभ डे ने कहा, ‘‘खेला होबे थीम पर संदेश बेचने के फैसले के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। हम चाहते हैं कि लोग इस नारे से जुड़ें।’’

उन्होंने कहा कि सफेद, हरा और नारंगी रंग की संदेश मिठाई पर ‘खेला होबे’ का नारा लिखा हुआ है। आकार के हिसाब से चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और आम के स्वाद वाले ‘संदेश’ की कीमत 40 रुपये से 100 रुपये के बीच है।

डे ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि राजनीतिक दलों के समर्थकों के अलावा आम लोग भी इन मिठाइयों को पसंद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह