लाइव न्यूज़ :

Jagadguru Kripalu Maharaj: जगद्गुरु श्री कृपाल जी महाराज की बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत?, दो बेटियों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2024 18:24 IST

Jagadguru Kripalu Maharaj: पुलिस के अनुसार जगतगुरु की तीनों बेटियां दो कारों में सवार होकर वृंदावन से सिंगापुर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रही थी, जहां से उन्हें सिंगापुर जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देJagadguru Kripalu Maharaj: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनो कारों में टक्कर मार दिया।Jagadguru Kripalu Maharaj: प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए नोएडा एवं दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।Jagadguru Kripalu Maharaj: मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jagadguru Kripalu Maharaj: उत्तर प्रदेश के नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में जगद्गुरु श्री कृपाल जी महाराज की एक बेटी की मौत हो गई है, जबकि दो बेटियों समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार जगतगुरु की तीनों बेटियां दो कारों में सवार होकर वृंदावन से सिंगापुर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रही थी, जहां से उन्हें सिंगापुर जाना था।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान यह घटना हुयी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनो कारों में टक्कर मार दिया। इस घटना में तीनों बहनों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए नोएडा एवं दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां विशाखा त्रिपाठी (75) की मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि कृपालु महाराज की दो बेटियां कृष्णा त्रिपाठी और श्यामा त्रिपाठी समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं इस मामले में जगतगुरु कृपाल परिषद ने एक शोक संदेश में कहा है कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की भक्ति धाम की अध्यक्ष डॉ विशाखा त्रिपाठी का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया है और उनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए