लाइव न्यूज़ :

CAA-NRC Protest: जाफराबाद में महिलाओं का प्रदर्शन, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा- एक और इलाका जहां अब भारत का कानून चलना बंद

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 23, 2020 09:48 IST

सीएए के खिलाफ मुख्य सीलमपुर रोड और कर्दमपुरी के पास पहले से ही विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जाफराबाद में ऐसे समय में प्रदर्शन हो रहे हैं जब शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध एक सड़क को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों पर हमला बोला है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों पर हमला बोला है।

कपिल मिश्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एक स्टेज बनाने का दावा किया गया है। कपिल मिश्रा ने लिखा, 'जाफराबाद में अब स्टेज बनाया जा रहा हैं, एक और इलाका जहां अब भारत का कानून चलना बंद, सही कहा था मोदी जी ने शाहीन बाग एक प्रयोग था, एक एक करके सड़कों, गलियों , बाजारों, मुहल्लों को खोने के लिए तैयार रहिए, चुप रहिए , जब तक आपके दरवाजे तक ना आ जाएं, चुप रहिए।'

दरअसल, शनिवार देर रात को  जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर लगभग 500 लोग इकट्ठा हुए जिससे एक मुख्य सड़क अवरूद्ध हो गई। मेट्रो स्टेशन के निकट एकत्र होने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं।  महिलाओं ने तिरंगा लेकर 'आजादी' के नारे लगाते हुए कहा कि वे तब तक प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगी जब तक कि केंद्र सरकार सीएए को रद्द नहीं कर देती। उन्होंने अपनी बांह पर एक नीली पट्टी बांधी और 'जय भीम' के नारे भी लगाए।  इलाके में महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। महिलाओं ने सीलमपुर को मौजपुर और यमुना विहार से जोड़ने वाली सड़क नंबर 66 को अवरुद्ध कर दिया है। अचानक विरोध-प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो गया। सड़क को खाली कराने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश कर रही है। 

सीएए के खिलाफ मुख्य सीलमपुर रोड और कर्दमपुरी के पास पहले से ही विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जाफराबाद में ऐसे समय में प्रदर्शन हो रहे हैं जब शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध एक सड़क को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी दक्षिण दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली सड़क को अवरुद्ध करते हुए शाहीन बाग में लगभग दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को जोर पकड़ता देख जाफराबाद मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर फिलहाल कोई मेट्रे ट्रेन नहीं रुकेगी।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कपिल मिश्रदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील