लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के यूनिवर्सिटी कैंपस में हुआ दुर्व्यवहार, भाजपा का फूटा गुस्सा

By भाषा | Updated: September 20, 2019 16:23 IST

बाबुल सुप्रियो को यादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को काले झंड़े दिखाए गए और छात्रों के एक दल ने उन्हें घेरकर तंग किया। इसके चलते पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप घनखड़ को भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर वामपंथी दलों से जुड़े हैं और कुछ तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद से भी जुड़़े हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

भाजपा ने शुक्रवार को कोलकाता में एक रैली कर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ यादवपुर विश्वविद्यालय में हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सयंतन बसु और राजू बनर्जी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय से मध्य कोलकाता तक विरोध यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर और तख्तियां लिए हुए थे, जिनमें हमले की निंदा की गई।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। बसु ने कहा, ‘‘यादवपुर विश्वविद्यालय के भाड़े के ट्टुओं को जमकर पीटना चाहिए। कल हुई घटना को माकपा और तृणमूल कांग्रेस ने मिलकर अंजाम दिया।”

बाबुल सुप्रियो को यादवपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को काले झंड़े दिखाए गए और छात्रों के एक दल ने उन्हें घेरकर तंग किया। इसके चलते पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप घनखड़ को भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचना पड़ा। धनखड़ विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं और उन्हें भी आंदोलनकारियों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर वामपंथी दलों से जुड़े हैं और कुछ तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद से भी जुड़़े हैं। पुलिस की मदद से राज्यपाल और सुप्रियो हालांकि वहां से निकलने में कामयाब रहे। 

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया