लाइव न्यूज़ :

पूर्व एयर मार्शल ने बताया Indian Air Force के लिए कितना महत्वपूर्ण है राफेल, कहा- हम 18 साल बाद खरीद रहे हैं लड़ाकू विमान

By सुमित राय | Updated: July 27, 2020 18:27 IST

भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने बताया है कि राफेल लड़ाकू विमान इंडियन एयरफोर्स के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस से 5 राफेल लड़ाकू विमान ने सोमवार को उड़ान भरा और 29 जुलाई को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा। भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने कहा कि यह इंडियन एयरफोर्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी गतिरोध के बीच भारतीय वायुसेना को 5 राफेल लड़ाकू विमान मिले जा रहा है। फ्रांस से 5 राफेल लड़ाकू विमान ने सोमवार को उड़ान भरा और 29 जुलाई को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा। इस बीच भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने बताया है कि राफेल लड़ाकू विमान इंडियन एयरफोर्स के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, "यह इंडियन एयरफोर्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। जब हमने आखिरी बार नए लड़ाकू विमान खरीदा था, उसे 18 साल हो चुका है। अंतिम लड़ाकू विमान Su-30MKI था, जिसे 2002 में आया था। आज 18 साल बाद हम एक आधुनिक और अत्याधिक सक्षम लड़ाकू विमान प्राप्त कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आपको इसे वर्तमान परिदृश्य की पृष्ठभूमि में भी देखना चाहिए, जहां हमें अपने उत्तरी पड़ोसी से बड़ा खतरा है। इस मोड़ पर राफेल का आना बहुत महत्वपूर्ण है, न केवल भारतीय वायुसेना के लिए, बल्कि खुद भारत के लिए भी।"

यूएई के रास्ते भारत आएंगे राफेल लड़ाकू विमान

फ्रांस से रवाना हुए 5 राफेल लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना के पायलट उड़ा रहे हैं और ये रीफ्यूलिंग के लिए संयुक्त अरब अमीरात के अल धाफरा एयरबेस पर रुकेंगे। विमान को भारतीय वायु सेना के टैंकर विमानों द्वारा भारत के लिए रवाना होने से पहले संयुक्त अरब अमीरात में एक एयरबेस के रास्ते पर फिर से उतारा जाएगा। पांचों राफेल विमान 7364 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके बुधवार को अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे।

36 विमानों के समझौते की यह पहली खेप है-

माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इन पांचों विमानों की तैनाती चीन सीमा विवाद के मद्देनजर की जाएगी। ये पांच विमान भारत और फ्रांस के बीच हुई 36 विमानों के समझौते की पहली खेप है। अबतक वायुसेना के 12 लड़ाकू पायलटों ने फ्रांस में राफेल लड़ाकू जेट पर अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। कुछ और अपने प्रशिक्षण के उन्नत चरण में हैं।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सराफेल सौदालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतलद्दाख की ठंडी हवा में राजनीतिक सरगर्मी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं