लाइव न्यूज़ :

आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा 2 महीने बढ़ाकर 30 सितंबर की गई, कोरोना संकट के बीच फैसला

By विनीत कुमार | Updated: May 20, 2021 21:11 IST

कोरोना संकट के देखते हुए सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। इसके तहत अब 2020- 21 की व्यक्तिगत आयकर रिटर्न जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2020- 21 की आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख दो महीने के लिए बढा़ई गईकंपनियों के लिये भी आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा एक महीने बढ़ाई गईआयकर विभाग अब नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल भी लॉन्च होने जा रहा है, 1 से जून तक तक नहीं चलेगी आयकर विभाग की पोर्टल

कोरोना संकट के बीच सरकार ने राहत देते हुए वर्ष 2020- 21 की व्यक्तिगत आयकर रिटर्न जमा करने की समयसीमा दो महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दिया है। आयकर विभाग की ओर से साथ ही ये भी बताया गया है कि अब ई-फाइलिंग वेब पोर्टल लॉन्च होने जा रहा है। इस कारण छह दिन मौजूदा पोर्टल काम नहीं करेगा। आयकर विभाग के अनुसार होने जा रहे नए बदलाव के कारण एक जून, 2021 से 6 जून 2021 तक पोर्टल काम नहीं करेगा।

वहीं, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) कंपनियों के लिये आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। सीबीडीटी के अनुसार कोरोना संकट देखते हुए करदाताओं को राहत देने के इरादे से ये फैसले लिए गए हैं।

इसके अलाना नियोक्ताओं द्वारा कर्मचारियों को फॉर्म 16 जारी करने की समयसीमा भी एक महीना बढ़ाकर 15 जुलाई, 2021 कर दी गयी है। कर ऑडिट रिपोर्ट और ट्रांसफर प्राइसिंग सर्टिफिकेट जमा करने की नियत तारीख एक महीने बढ़ाकर क्रमशः 31 अक्टूबर और 30 नवंबर कर दी गयी है। 

देर से या संशोधित आयकर रिटर्न अब 31 जनवरी, 2022 तक दाखिल किये जा सकते हैं। सीबीडीटी के अनुसार इसके अलावा, वित्तीय संस्थानों के लिए वित्तीय लेनदेन विवरण (एसएफटी) रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा 31 मई, 2021 से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। 

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्नआयकरआयकर विभागकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच