लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में सुबह से हो रही है बारिश और बर्फबारी, पुलिस ने तीर्थयात्रियों से की यह अपील, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 1, 2023 13:15 IST

केदारनाथ धाम में खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने तीर्थयात्रियों से कहा है कि "बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, छाता व बरसाती साथ रखें। आपात सहायता के लिए 112 मिलाएं।"

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने यह अपील की है। पुलिस ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों के साथ छाता व बरसाती रखने की सलाह दी है। यही नहीं पुलिस ने मौसम को देखते हुए यात्रा शुरू करने की बात कही है।

देहरादून:  केदारनाथ धाम में सोमवार सुबह से लगातार बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रही है। इस एक वीडियो भी सामने आसा है जिसमें बर्फबारी और वर्षा होते देखी गई है। खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यही नहीं बिगड़ते मौसम को ध्यान में रखते हुए, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, छाता व बरसाती साथ रखने की भी सलाह दी गई है। 

इस धाम पर आ रहे तीर्थयात्रियों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट भी किए है और लोगों से अलर्ट रहने की सलाह दी है। बता दें कि मौसम विभाग ने रविवार को कहा है कि उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक ओलावृष्टि और आंधी की संभावना है, ऐसे में इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर क्या कहा है

राज्य में बिगड़ते मौसम को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने कई ट्वीट किए है और तीर्थयात्रियों से सावधान रहने की अपील की है। ट्वीट में पुलिस ने कहा है कि "केदारनाथ धाम में आज सुबह से लगातार बर्फबारी हो रही है। कृपया मौसम को देखते हुए सावधान रहें और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा शुरू करें। आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करें।"

एक और ट्वीट में पुलिस ने कहा है कि  "प्रिय यात्रियों, आज सुबह से ही श्री केदारनाथ धाम में बर्फवारी हो रही है। अगले 2-3 दिन इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। कृपया सावधानी बरतें। यदि संभव हो तो कुछ दिन तक अपनी यात्रा को रोक लें। मौसम का पूर्वानुमान देखकर और मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा शुरू करें।"

अगले 4 दिनों तक उत्तराखंड में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट-मौसम विभाग

बता दें कि मौसम विभान ने यह कहा है कि अगले 4 दिनों तक उत्तराखंड में ओलावृष्टि और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया जाता है। ऐसे में विभाग ने राज्य के लिए ऑरेंज अर्लट जारी किया है। विभाग का कहना है कि ऐसा अनुमान है कि इलाके में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यहां आंधी और तूफान आ सकते है। यही नहीं विभाग की अगर माने तो 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। 

हालात को देखते हुए श्रीनगर में गढ़वाल पुलिस ने एनआईटी उत्तराखंड के पास और बद्रीनाथ बस स्टैंड के पास चेकिंग पॉइंट बनाएं है चारधाम जाने वाले यात्रियों को यही रोका जा रहा है। ऐसे में कई और तीर्थयात्रि जो रात में रूकने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की है, उन्हें रुद्रप्रयाग की ओर जाने को कहा जा रहा है।  

टॅग्स :केदारनाथवायरल वीडियोउत्तराखण्डPoliceभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर