लाइव न्यूज़ :

यह मोदी सरकार नहीं, अंबानी और अडानी की सरकार है, दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बोले

By रुस्तम राणा | Updated: December 24, 2022 18:07 IST

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुसलमान किया जा रहा हैउन्होंने कहा, पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार हैउन्होंने किसान और छोटे व्यापारियों के लिए कहा कि अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है

नई दिल्ली: दिल्ली में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। शनिवार शाम को राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह मोदी सरकार नहीं, बल्कि अंबानी और अडानी की सरकार है। उन्होंने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुसलमान किया जा रहा है। आज डिग्रीधारी युवा पकौड़े बेच रहे हैं। 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये आपका ध्यान इधर से उधर लेकर जाना चाहते हैं। जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान गलती से भी नहीं चला जाए।

उन्होंने किसान और छोटे व्यापारियों के लिए कहा कि अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो किसान और छोटे व्यापारी दे सकते हैं क्योंकि ये देश में लाखों हैं। ये लोग 24 घंटे लगे रहते हैं। इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को 1 लाख करोड़, 2 लाख करोड़, 3 लाख करोड़ आसानी से दे दिया जाता है मगर ये(किसान और छोटे व्यापारी) बैंक के सामने जाते हैं तो इनको धकेलकर निकला दिया जाता है

इससे पहले यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन भी यात्रा में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होने कहा, कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक भारतीय के तौर पर हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी अलग-अलग विचारधाराएं थीं और मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की लेकिन जब देश की बात आती है, तो सभी राजनीतिक दलों की लाइनें धुंधली हो जाती हैं। मैंने उस लाइन को धुंधला कर दिया और यहां आ गया। 

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से BJP डर गई है इसलिए कोरोना का बहाना हो रहा है। उन्होंने कहा पीएम ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि देश में कोरोना बढ़ रहा है इसका प्रचार करो। प्रचार करके प्रधानमंत्री संसद में मास्क लगाकर आए और मैंने उन्हें बाहर देखा जहां वे बिना मास्क के थे। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रादिल्लीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'