लाइव न्यूज़ :

ISSF WC Lima 2025: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य के साथ दुनिया में नंबर-3, युवा निशानेबाज ने लीमा में किया धमाल, जानें पहले और दूसरे पायदान पर कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2025 17:56 IST

ISSF WC Lima 2025: भारत के लिए असाधारण प्रदर्शन करने वाली 18 वर्षीय सुरुचि इंदर सिंह थी, जिन्होंने देश के लिए दोनों स्वर्ण जीते।

Open in App
ठळक मुद्देचीन चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा।पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल का मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

लीमाः भारत यहां संपन्न हुई आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पृथ्वीराज टोंडिमान और प्रगति दुबे की भारतीय जोड़ी ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा के पदक दौर में पहुंचने में असफल रही। सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत को अंतिम पदक दिलाया। इससे देश के पदकों की संख्या सात हो गई, जिसमें दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य शामिल हैं। अमेरिका ने भी सात पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया लेकिन अधिक स्वर्ण पदक जीतने के कारण वह भारत से आगे दूसरे स्थान पर रहा।

चीन चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत के लिए असाधारण प्रदर्शन करने वाली 18 वर्षीय सुरुचि इंदर सिंह थी, जिन्होंने देश के लिए दोनों स्वर्ण जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद उन्होंने सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल का मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी हासिल किया। सोमवार को ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में टोंडिमान और दुबे 134 का संयुक्त स्कोर बनाकर आठवें स्थान पर रहे। लक्ष्य और नीरू की अन्य भारतीय जोड़ी 128 के कुल स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रही।

केवल शीर्ष चार टीमें ही पदक दौर में पहुंची। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के महासचिव के सुल्तान सिंह युवा भारतीय निशानेबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। प्रेस विज्ञप्ति में सुल्तान सिंह के हवाले से कहा गया, ‘‘यह एक युवा टीम थी और दुनिया के दूसरे कोने में प्रतिकूल परिस्थितियों में जाना, रेंज के अनुकूल होने और फिर भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अनुभव उनके लिए फायदेमंद होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘याद रखें, अगले लॉस एंजिलिस ओलंपिक भी ऐसा ही अनुभव होगा।

प्रतिस्पर्धा के स्तर को देखते हुए टीम ने पिछले कुछ वर्षों की तरह शानदार प्रदर्शन किया।’’ अर्जेंटीना और पेरू में लगातार दो विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों ने मिश्रित स्पर्धाओं में पदक मुकाबलों सहित कुल 32 फाइनल्स में जगह बनाई और छह स्वर्ण सहित 15 पदक जीते। इस दौरान 18 वर्षीय सुरुचि सबसे सफल रहीं जिन्होंने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

आर्य बोरसे विश्व कप में पदार्पण करने वाले अन्य खिलाड़ी थे जिन्होंने तीन फाइनल में जगह बनाई और मिश्रित टीम राइफल स्पर्धा में दो रजत पदक जीते। भारतीय निशानेबाजों के लिए अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता केवल शॉटगन निशानेबाजों के लिए होगी जो मई के पहले सप्ताह निकोसिया में साइप्रस विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

टॅग्स :निशानेबाजीहरियाणादिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए