लाइव न्यूज़ :

इसरो 2021 के पहले मिशन के तहत 28 फरवरी को ब्राजील के उपग्रह, 20 अन्य उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच फरवरी भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की 2021 के अपने पहले मिशन के तहत 28 फरवरी को ब्राजील के उपग्रह अमेजोनिया-1 और 20 अन्य उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की योजना है। इन उपग्रहों में से एक भारतीय स्टार्टअप द्वारा निर्मित है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि यह प्रक्षेपण चेन्नई से 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह दस बजकर 23 मिनट पर ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी-51 के माध्यम से किया जाना है जो मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

पीएसएलवी सी-51/अमेजोनिया-1 भारत सरकार की अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाली कंपनी न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है।

एनएसआईएल इस मिशन को स्पसेफ्लाइट इंक. यूएसए के साथ वाणिज्यिक समझौते के अधीन अंजाम दे रही है।

अमेजोनिया-1 ब्राजील के नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च (आईएनपीई) का पृथ्वी निगरानी ऑप्टीकल उपग्रह है।

इसके साथ प्रक्षेपित किए जानेवाले 20 अन्य उपग्रहों में ‘आनंद’, ‘सतीश धवन उपग्रह’ और ‘यूनिटीसैट’ भी शामिल हैं।

‘आनंद’ का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप, पिक्सल और ‘सतीश धवन उपग्रह’ का निर्माण चेन्नई आधारित स्पेस किड्स इंडिया ने किया है।

‘यूनिटीसैट’ तीन उपग्रहों का मेल है जो जेप्पियार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, श्रीपेरुमबदूर, जी एच रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और श्री शक्ति इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर का संयुक्त उपक्रम है।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने पूर्व में कहा था कि यह मिशन पूरे देश के लिए एक विशेष मिशन है और यह अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार के एक ‘नए युग’ की शुरुआत है।

पिक्सल के मुख्य कार्याधिकारी अवैस अहमद ने कहा, ‘‘हम इस बात से गौरवान्वित हैं कि भारत का पहला वाणिज्यिक निजी उपग्रह अब भारतीय रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित होगा।’’

इसने कहा कि 2023 तक उसकी 30 उपग्रहों का एक पुंज बनाने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?