लाइव न्यूज़ :

इसरो ने डीआरडीओ के उपग्रह ‘सिंधू नेत्र’ को प्रक्षेपित किया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को हिंद महासागर क्षेत्र में सैन्य और मर्चेंट नेवी के जहाजों की गतिविधियों की निगरानी के वास्ते डीआरडीओ द्वारा विकसित एक उपग्रह ‘सिंधू नेत्र’ प्रक्षेपित किया।

इसरो के प्रमुख के सिवन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उपग्रह को पीएसएलवी-सी51 के जरिये रविवार को प्रक्षेपित किया गया।

इसरो ने अपनी वाणिज्यिक इकाई ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ (एनसिल) के प्रथम समर्पित मिशन के तहत रविवार को ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए यहां श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया। इन 18 उपग्रहों में से पांच उपग्रह छात्रों द्वारा निर्मित हैं।

सिवन ने कहा कि ‘सिंधू नेत्र’ प्रक्षेपित किये गये उपग्रहों का हिस्सा था।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा विकसित उपग्रह भारत के सामरिक और वाणिज्यिक हित के लिए महत्वपूर्ण, हिंद महासागर क्षेत्र में सैन्य और मर्चेंट नेवी के जहाजों की निगरानी भी कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?