2021 में पूरा होगा भारत का अंतरिक्ष मानव मिशन, इसरो चीफ ने की गगनयान मिशन से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 11, 2019 01:19 PM2019-01-11T13:19:52+5:302019-01-11T13:19:52+5:30

भारत सरकार के महात्वाकांक्षी गगनयान मिशन के रोडमैप की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। मोदी सरकार ने बीते साल ही इस मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। 

ISRO Chief K Sivan on Gaganyan Mission Top things to know | 2021 में पूरा होगा भारत का अंतरिक्ष मानव मिशन, इसरो चीफ ने की गगनयान मिशन से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं

2021 में पूरा होगा भारत का अंतरिक्ष मानव मिशन, इसरो चीफ ने की गगनयान मिशन से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं

साल 2021 में भारत के अंतरिक्ष मानव मिशन का सपना पूरा होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख ने महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की तैयारियों के बारे में कई बड़ी बातें सार्वजनिक कर दी हैं। इसरो मुखिया के सिवन ने शुक्रवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मिशन के तहत तीन सदस्यीय क्रू कम से कम सात दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। क्रू में महिला सदस्यों के शामिल होने की भी संभावना है। इससे पहले दो मानव यान भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने बीते साल ही इस मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। 

इसरो चीफ के सिवन के भाषण की प्रमुख बातेंः-

- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 को इस साल मध्य अप्रैल में प्रक्षेपित किए जाने की योजना है। इसरो ने इससे पहले कहा था कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण इस साल जनवरी से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा।

- 800 करोड़ रुपए की लागत वाला यह अभियान करीब 10 साल पहले प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-1 का उन्नत संस्करण है।


- सिवन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक चंद्रयान 2 के प्रक्षेपण की बात है तो इसके लिए 25 मार्च से मध्य अप्रैल का समय तय किया गया है। संभवत: इसे मध्य अप्रैल में प्रक्षेपित किए जाने का लक्ष्य है।’’ 

- उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने इसे पहले जनवरी और फरवरी के बीच प्रक्षेपित करने की योजना बनाई थी लेकिन कुछ परीक्षणों के नहीं हो पाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसरो प्रमुख ने कहा, ‘‘फरवरी के लक्ष्य से चूकने के बाद अगला उपलब्ध लक्ष्य अप्रैल है। अब इसे अप्रैल में प्रक्षेपित करने की योजना है।’’ 

Web Title: ISRO Chief K Sivan on Gaganyan Mission Top things to know

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे